फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand to make Bagapar a Nagar Panchayat, letter sent to the Urban Development Minister

Maharajganj News: बागापार को नगर पंचायत बनाने की मांग, नगर विकास मंत्री को भेजा पत्र

Tue, 19 May 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Bagapar a Nagar Panchayat, letter sent to the Urban Development Minister
सिंदुरिया। जनपद की सबसे बड़ी ग्रामसभा बागापार को नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और व्यापारियों ने बैठक की। बैठक का नेतृत्व उमेश मिश्र ने किया। बैठक में एक स्वर से बागापार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की गई। साथ ही एक हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ज्ञापन में कहा गया है कि बागापार नगर पंचायत के सभी मानकों को पूरा करता है, फिर भी आज तक उपेक्षित है। इस गांव से दर्जनों ग्रामसभाएं यहां के बाजार से जुड़ी हुई हैं। यहां इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, दर्जन भर प्राइवेट स्कूल, भारतीय स्टेट बैंक, नगर सहकारी बैक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, साधन सहकारी समिति तथा लगभग पांच सौ दुकानें हैं। बैठक में जितेन्द्र शुक्ल, रमेश, प्रभुदयाल, दुर्गा पाल चौधरी, ओमप्रकाश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। उमेश मिश्र ने बताया कि इस संबंध में पिछले वर्ष 21 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। 24 मार्च को जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को एक पत्र जारी कर शासनादेश के हिसाब से बिंदुवार रिपोर्ट मांगी थी, जिसे उपजिलाधिकारी ने आज तक नहीं नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed