{"_id":"6a949579cac8c1c2980ac733","slug":"demand-to-extend-hpr-deadline-pharmacists-express-resentment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184231-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एचपीआर की समय सीमा बढ़ाने की मांग, फार्मासिस्टों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एचपीआर की समय सीमा बढ़ाने की मांग, फार्मासिस्टों ने जताया रोष
विज्ञापन
महराजगंज। फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को मऊपाकड़ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार की ओर से अनिवार्य किए जा रहे हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री पंजीकरण की प्रक्रिया और इसकी निर्धारित समय सीमा को लेकर विरोध जताया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता ने कहा कि युवा फार्मेसी की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। फार्मासिस्टों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। एचपीआर पंजीकरण के लिए दी गई सीमित समय सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए ताकि सभी फार्मासिस्ट बिना किसी परेशानी के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकें। संगठन ने सरकार के निर्णय को लेकर अपना रोष भी व्यक्त किया।
बैठक के दूसरे चरण में आगामी 25 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व फार्मासिस्ट दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आगामी 13 सितंबर को पुनः बैठक आयोजित करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में आलोक पटेल, शिवराम उपाध्याय, चंद्रकांत मिश्रा, अनिल कुमार गुप्ता, अंगद सिंह, रवि प्रजापति, आदर्श तिवारी, इरशाद और शकील अहमद सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।