{"_id":"6a5a949f96178751f90f3876","slug":"demand-to-de-reserve-sadar-assembly-seat-memorandum-submitted-to-dm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-181427-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सदर विधानसभा सीट सामान्य करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सदर विधानसभा सीट सामान्य करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से सामान्य श्रेणी का नहीं रहा है। उनका आरोप है कि इससे सामान्य वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा सिसवा पुराने और प्रमुख बाजारों में से एक है तथा यहां बड़ी आबादी निवास करती है। इसके बावजूद आज तक तहसील की स्थापना नहीं हो सकी है। तहसील न होने के कारण सिसवा और आसपास के गांवों के लोगों को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। हमारी मांग है कि सिसवा को तहसील बनाया जाए। इस दौरान अमृत तिवारी, आदित्य यादव, दीपक पांडेय, शिवम चौबे, राकेश पांडेय, अभय वर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।