फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand of Rs 62 crore for compensation

Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर लगेंगे 5900 पिलर

Fri, 19 Jan 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Demand of Rs 62 crore for compensation
लो मेंस पर लगा पिलर
महराजगंज। भारत-नेपाल खुली सीमा पर पिलर लगाने के लिए सर्वे की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। महराजगंज जिले से लगने वाली 84 किमी सीमा है। भारत-नेपाल से लगी सीमा पर करीब 5900 पिलर लगेंगे। इस पर 66 लाख रुपये खर्च होंगे। सीमा सुरक्षा को लेकर यह पहल की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू हो जाएगा। भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर दोनों देशों की एजेंसियों की तरफ से सीमा स्तंभ को लेकर सवाल उठते रहे हैं। पिलर बनने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीमा स्तंभ बनवाने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को मिली है। एक स्तंभ पर करीब 10 हजार रुपये खर्च होगा। सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पिलर लगना शुरू होगा। एसएसबी, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम की ओर से संयुक्त सर्वे के बाद चिन्हित 5900 स्थानों पर सीमा स्तंभ लगाए जाएंगे। इन सीमा स्तंभ को लेकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर निकाला है। छह महीने के अंदर पिलर लगाने की समय सीमा तय है।
विज्ञापन

नेपाल सरकार की तरफ से भी बॉर्डर पर टूटे सीमा स्तंभ को लेकर आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। जिसे देखते हुए राजस्व, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमों ने आठ महीने पहले बॉर्डर एरिया का सर्वे किया था। महराजगंज जिले में भारत-नेपाल की खुली सीमा करीब 84 किलोमीटर लंबी है। सीमा स्तंभ 100 से 150 मीटर दूरी पर लगाए जाने हैं। सीमा स्तंभ बनवाने का जिम्मा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपा गया है। एक स्तंभ पर नौ से 10 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी 66 वाहिनी सहायक सेनानायक वरूण कुमार ने बताया कि पिलर सर्वे ऑफ इंडिया की टीम लगाएगी। दोनों देशों के सुरक्षा बल की मौजूदगी में काम होगा। पूरी प्रक्रिया नियम के अनुसार पूरी की जाएगी।

भारत-नेपाल सीमा की 1880 किलोमीटर है लंबाई
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा स्तंभ का मामला वर्ष 2019 में नेपाल के तत्कालीन गृहमंत्री ने भारत-नेपाल सीमा के स्तंभों को लेकर कांठमांडो से रिपोर्ट जारी की थी। इसमें कहा गया था कि भारत-नेपाल सीमा की कुल लंबाई 1880 किलोमीटर है। इसमें लगाए गए कुल सीमा स्तंभों में सिर्फ 457 स्तंभ पूरी तरह सुरक्षित हैं। 1556 सीमा स्तंभ अधिक क्षतिग्रस्त हैं। इसके अलावा 27 गायब हैं। इसमें महराजगंज सीमा से सटे 44 सीमा स्तंभ भी शामिल हैं। इस रिपोर्ट के बाद से ही सीमा स्तंभ को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक में चर्चा होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed