{"_id":"5c01877dbdec2241871ff378","slug":"demand-for-sending-money-in-account-for-construction-of-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण के लिए खाते में रकम भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण के लिए खाते में रकम भेजने की मांग
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
आवास निर्माण के लिए खाते में रकम भेजने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। ग्राम पंचायत कटहरा के उसरहवा वनटांगिया के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवास निर्माण के लिए उन के बैंक खाते में रकम भेजने की मांग की।
वन अधिकार समिति वनटांगिया उसरहवा निवासी राजकिशोर ने कहा कि सदर तहसील के वनग्राम उसरहवां वनटांगिया में कुल 294 अधिकार पत्र पट्टाधारक हैं। इनमें 128 पट्टाधारकों के खाते में आवास निर्माण के लिए रकम भेजी गई है जबकि 121 पट्टाधारकों के खाते में रकम नहीं भेजी गई। आवास के आस में ग्रामीण ब्लॉक व विभागीय कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। आरोप लगाया कि अधिकारी भी इस संबंध में स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने संबंधित लोगों के खाते में आवास निर्माण की रकम भेजवाने की मांग की। इस दौरान गांव के बेचू प्रसाद, रूपचंद्र निषाद, अजय कुमार, रामदरश प्रसाद, पूर्णमासी, सूर्यमन, रामसावर निषाद आदि मौजूद रहे।