फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for sending money in account for construction of housing

आवास निर्माण के लिए खाते में रकम भेजने की मांग

Sat, 01 Dec 2018 12:24 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 01 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demand for sending money in account for construction of housing
आवास निर्माण के लिए खाते में रकम भेजने की मांग - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। ग्राम पंचायत कटहरा के उसरहवा वनटांगिया के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवास निर्माण के लिए उन के बैंक खाते में रकम भेजने की  मांग की। 
विज्ञापन


वन अधिकार समिति वनटांगिया उसरहवा निवासी राजकिशोर ने कहा कि सदर तहसील के वनग्राम उसरहवां वनटांगिया में कुल 294 अधिकार पत्र पट्टाधारक हैं। इनमें 128 पट्टाधारकों के खाते में आवास निर्माण के लिए रकम भेजी गई है जबकि 121 पट्टाधारकों के खाते में रकम नहीं भेजी गई। आवास के आस में ग्रामीण ब्लॉक व विभागीय कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। आरोप लगाया कि अधिकारी भी इस संबंध में स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने संबंधित लोगों के खाते में आवास निर्माण की रकम भेजवाने की मांग की। इस दौरान गांव के बेचू  प्रसाद, रूपचंद्र निषाद, अजय कुमार, रामदरश प्रसाद, पूर्णमासी, सूर्यमन, रामसावर निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed