फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for investigation into land fraud in Jarha

Maharajganj News: जरहा में हुए भूमि फर्जीवाड़े की जांच कराने की मांग

Sat, 25 Oct 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 25 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation into land fraud in Jarha
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रामअशीष के नेतृत्व में बैठक कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विकास खंड पनियरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल जरलहा उर्फ तेन्दुअहिया में हुए कथित भूमि फर्जीवाड़े की जांच की मांग की।
विज्ञापन

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चार नवंबर को जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा 1995-96 में ग्रामसभा के प्रस्ताव पर राजस्व विभाग ने 37 अनुसूचित जाति के पात्र किसानों को प्रेम किशोरी नवल्द भूमि का कृषि पट्टा एक एकड़ के हिसाब से आवंटित किया था। उपजिलाधिकारी ने पट्टा स्वीकृत कर कब्जा भी दे दिया लेकिन कुछ वर्षों बाद करीब 50 एकड़ भूमि पर एक काल्पनिक नाम अशीष स्थाना निवासी मुक्तिपुर, गोरखपुर के नाम से खतौनी में दर्ज हो गई।
विज्ञापन

यह कथित रूप से प्रेमकिशोरी बनाम सरकार वाद संख्या -/96 के फर्जी आदेश पर आधारित था। उन्होंने बताया की अभिलेखागार में इस मुकदमे की कोई मूल पत्रावली मौजूद नहीं है। अभिलेखागार इंचार्ज ने दो जनवरी 2025 को उपजिलाधिकारी को लिखित सूचना दी कि प्रेमकिशोरी बनाम सरकार नामक कोई पत्रावली उपलब्ध नहीं है। फर्जी आदेश की एंट्री गोशवारा रजिस्टर तक दर्ज है लेकिन अशीष स्थाना नामक व्यक्ति को कभी न देखा गया, न सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed