फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for investigation into alleged misbehavior with the President

Maharajganj News: राष्ट्रपति के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में जांच की मांग

Thu, 12 Mar 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation into alleged misbehavior with the President
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एसटी मोर्चा धर्मनाथ खरवार ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कथित दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए राज्य सरकार बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन



धर्मनाथ खरवार ने बताया कि राष्ट्रपति के आधिकारिक दौरे के दौरान प्रोटोकॉल की अनदेखी और असम्मानजनक व्यवहार की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति के साथ ऐसा व्यवहार पूरे राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी राज्य सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रपति के सम्मान और प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं हो पा रहा है तो यह उस सरकार की प्रशासनिक विफलता और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति असंवेदनशीलता को साफ दर्शाता है। धर्मनाथ खरवार ने मांग किया कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed