{"_id":"6a02415c759f4a227d0cfbc4","slug":"demand-for-early-completion-of-road-and-bridge-construction-work-memorandum-submitted-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177066-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क और पुल निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क और पुल निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Tue, 12 May 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 12 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
एक अप्रैल 2023 को निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को वन टांगिया क्षेत्र के हथिअहवां और बलुअहियां गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर सड़क और पुल निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से एक अप्रैल 2023 को वन टांगिया ग्राम से चौक बाजार तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।
रोशन लाल ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण करीब 10 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित सड़क में अभी तक लगभग दो किलोमीटर का ही निर्माण कार्य हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात शुरू होने में अब लगभग एक माह का समय बचा है। बारिश के दौरान गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाता है और लोगों का आवागमन बंद हो जाता है। ऐसे में मरीजों, स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के कार्यों के लिए ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि जनहित को देखते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर सड़क और पुल निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए ताकि बरसात में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इस दौरान राममिलन, विजय, रमेश सहानी, पूर्ववासी, मलखा, सुनील समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।