फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for DM

डीएम को ज्ञापन दे मांगा मानदेय

Sat, 12 Jan 2019 12:58 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 12 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demand for DM
डीएम को ज्ञापन दे मांगा मानदेय - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में 2011 से कार्यरत प्रेरकों ने 40 माह के बकाया मानदेय के लिए भुगतान के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।  प्रेरकों ने उनके अनुबंध के नवीनीकरण की मांग भी की। उनका कहना था कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रेरकों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी  भी दी।
विज्ञापन


   संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि साक्षर भारत मिशन के तहत वर्ष 2011 से प्रेरक कार्य कर रहे हैं। प्रेरकों का नवीनीकरण 31 मार्च 2018 के बाद नहीं किया गया। इतना ही नहींं, प्रेरकों का 40 माह से मानदेय भी नहीं दिया गया है जबकि  प्रेरकों ने शासन की मंशा के अनुरूप साक्षर भारत मिशन के तहत पूरी मेहनत से काम किया।  इससे साक्षरता की दर भी बहुत तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही साथ बीएलओ, बाल गणना, जाति गणना तथा आर्थिक गणना का कार्य भी प्रेरक करते रहे हैं। इतने सारे कार्य जिम्मेदारी पूर्वक करने के बावजूद उन्हें 40 माह के मानदेय का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार के सदस्यों के भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रेरकों के संविदा का नवीनीकरण कराने, बकाए मानदेय का भुगतान कराने तथा मानदेय में वृद्धि की मांग की। इस मौके पर गोरखपुर के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, अजय कुमार पटेल, इरशाद आलम, उमेश पटेल, राम बहाल अग्रहरी, संदेश पटेल, हेमंत कुमार पांडेय, सुरेंद्र प्रजापति, धीरज, बब्लू प्रजापति, अविनाश पटेल, वरुण कुमार, अरविंद, शंभू गुप्ता, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed