फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for concrete action regarding cow protection

Maharajganj News: गो संरक्षण को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग

Tue, 28 Apr 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Demand for concrete action regarding cow protection
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप। उन्होंने गो संरक्षण को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग की। यह ज्ञापन संगठन की ओर से चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत दिया गया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही गोवंश को सम्माननीय स्थान प्राप्त है। गोवंश न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि कृषि, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण आधार है। संगठन ने राष्ट्रपति से छह प्रमुख मांगें रखीं। इसमें गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोवंश की सुरक्षा के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने और उसके कड़ाई से पालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा देशभर की गोशालाओं को आर्थिक सहायता और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने, गो तस्करी एवं अवैध वध पर पूर्ण रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान सूरज तिवारी, अतुल मणि त्रिपाठी, आदर्श, सोनू, अरुण, शिवम और राजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed