फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   demand for cashless health facility

Maharajganj News: सेवानिवृत शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग की

Wed, 30 Nov 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
demand for cashless health facility
सेवानिवृत शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग की
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समस्या का शीघ्र समाधान कराने पर जोर
उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों ने कैशलेश चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग की।
सेवानिवृत्त शिक्षक राम रक्षा प्रसाद ने कहा कि बेसिक शिक्षक सेवा निवृत्त होने के बाद भी सामाजिक सद्भाव, एकता अखंडता कायम करने में प्रयत्नशील हैं। बेसिक शिक्षकों ने देश को अच्छे वैज्ञानिक, इंजीनियर, राजनीतिक, प्रबुद्ध समाज सेवी प्रदान किया है।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस तथा शिक्षा जगत से जुड़े कार्यक्रमों में हमें महिमा मंडित किया जाता है, लेकिन सेवा निवृत्त शिक्षकों की समस्या दूर नहीं की जाती है जिसमें चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रमुख है। बेसिक शिक्षक बहुत कम वेतन से सेवा निवृत्त हुए हैं जिससे पेंशन भी बहुत कम प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में कैंसर, लीवर, हार्ट, किडनी जैसे असाध्य रोगों में जिनमें लगभग 25-30 लाख रुपये व्यय होने की संभावना रहती है। ऐसे में कैशलेश चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। इस दौरान जोगेश्वर प्रसाद, शिव पूजन, राम अवध पाठक, राम दरश, दास, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed