फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for arrest of accused refused to perform last rites

Maharajganj News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग अंतिम संस्कार से किया इन्कार

Thu, 14 Nov 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 Nov 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused refused to perform last rites
ठूठीबारी। भरवलिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की शाम पोस्टमाॅर्टम के बाद महिला का शव घर पहुंचा बुधवार की सुबह परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार निचलौल अभिषेक मिश्र, थानाध्यक्ष ठूठीबारी योगेंद्र कुमार भरवलिया गांव पहुंच परिजनों से मिलकर अंतिम संस्कार करने के लिए समझाने-बुझाने लगे। घंटों समझाने-बुझाने पर परिजन मानें और पुलिस की मौजूदगी में चंदन नदी घाट पर रमावती देवी के पति बाड़ू चौहान ने मुखाग्नि दी। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी रमावती देवी के साथ 31 अक्तूबर को मारपीट में घायल हो गई थीं। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। सोमवार को मारपीट में घायल महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे परिजनों की मदद से सीएचसी निचलौल ले जाया गया, लेकिन महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम भरवलिया थाना ठूठीबारी क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें कुछ व्यक्तियों को चोटें आई थीं, जिनका मेडिकल भी कराया गया था। उसमें चोटें जो थी सामान्य बताई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर और दोनों पक्षों का अभियोग भी पंजीकृत कराया गया था। 12 नवंबर 2024 को उसमें से एक पक्ष की रमावती की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और उसमें बिसरा को भी प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed