{"_id":"6ac2bab4827ab0f1410cc52a","slug":"demand-for-action-by-giving-a-complaint-police-started-investigation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186420-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नगर पालिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 49,500 रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नगर पालिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 49,500 रुपये हड़पे
विज्ञापन
भिटौली। बेटी को नगर पालिका महराजगंज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 49,500 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। नौकरी नहीं मिलने और रकम वापस न करने पर सिसवा मुंशी निवासी महंगू प्रजापति ने रविवार को भिटौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाने में दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में महंगू प्रजापति ने बताया कि मई माह में वह रुदलापुर में आयोजित यज्ञ में भोजन बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा और अपने जानने वालों का हवाला देते हुए उसकी बेटी को नगर पालिका महराजगंज में 30 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
आरोप है कि युवक ने तीन बार उसके घर पहुंचकर कुल 49,500 रुपये ले लिए। इसके बाद वह मोबाइल फोन पर बातचीत करता रहा और घर भी आता-जाता रहा। रुपये लेने के बाद न तो उसकी बेटी की नौकरी लगी और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित ने शिकायती पत्र के साथ आरोपी युवक द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।