फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demad letter to DM from Van tangiya Vikas samiti

अधूरे कार्यो को पूरा कराने की मांग की

Thu, 26 May 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demad letter to DM from Van tangiya Vikas samiti
अधूरे कार्यों को पूरा कराने की मांग की
विज्ञापन

महराजगंज। वनटांगिया विकास समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम को मांग पत्र सौंपकर अधूरे कार्यों को पूरा कराने की मांग की। वनटांगिया विकास समिति के अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने बताया कि 70 साल बाद वनटांगिया के लोगों को सुविधा मिली। वनटांगिया गांव में लगा सोलर लाइट खराब हो गया है। गांव में खड़ंजा का कार्य आधा अधूरा है जो आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रहा है। बरसात में लोगों का कीचड़ से होकर जाना मजबूरी है। कई गांव में विद्यालय भवन का निर्माण हुआ है, लेकिन कुछ गांवों में निर्माण कार्य अधूरा है। इस मौके पर नूर मोहम्मद, रामगुलाम, रमाशंकर, रामनिवास, रामानंद शर्मा, पारसनाथ, राजाराम, सीताराम, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
खेत में गिरा हाईटेंशन तार
पनियरा (महराजगंज )। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआचाप के टोला कोटिया में तीन दिनों से खेत में 11 हजार वोल्टेज का तार टूटकर गिर गया है। इससे टोले पर आपूर्ति ठप है। ग्राम प्रधान प्रति निधि वीरेंद्र निषाद ने अधिशासी अभियंता आनंदनगर से शिकायत की। अधिशासी अभियंता आनंदनगर श्रषिदेव कुमार गौतम ने बताया कि तार को ठीक करने के लिए अवर अभियंता को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर डटे गोंड महासभा के पदाधिकारी
महराजगंज। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार को भी गोंड महासभा का क्रमिक अनशन जारी रहा है। अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं होने के कारण पदाधिकारियों में आक्रोश हैं। रामेश्वर गोंड कहा कि गोंड धूरिया को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया। मुरली धुरिया के प्रमाण पत्र को बहाल किया जाय। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि तहसीलों में गोंड समाज को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र जारी करने में हीलाहवाली की जा रही है। जिम्मेदार मांगों पर विचार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता चयन में धांधली का आरोप
परतावल (महराजगंज )। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी चयन में धाधली का आरोप लगाकर नगर पंचायत परतावल के तिवारी टोला निवासी आनंद कुमार मिश्रा ने डीएम ने शिकायत की। उनको कहना है कि नगर में कुछ चुनिंदा व एक ही परिवार को जहां तीन-तीन आवास का लाभ दे दिया गया, वहीं आश्रयहीन कई परिवार आज भी लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed