फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Delhi MP Manoj tiwari visit maharajganj for UP Election 2022

महराजगंज में बोले मनोज तिवारी: यूपी, बिहार के लोगों की विरोधी है सपा व कांग्रेस, भाजपा ने वादा निभाया

Sat, 26 Feb 2022 03:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Feb 2022 03:04 PM IST
सार

मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कोई टोटी चोरी करता है, तो कोई यूपी-बिहार के लोगों को गाली देता है यह उनकी फितरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की  बदौलत मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मजबूती देने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया।

विज्ञापन
Delhi MP Manoj tiwari visit maharajganj for UP Election 2022
महराजगंज में मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जो जनता का भला नहीं कर सकते और प्रदेश का भला कैसे करेंगे। वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाली समाजवादी पार्टी आज जनता से समर्थन मांग रही है । जनता को मौत के मुंह में डालने का काम कर रही थी। भाजपा ने जो कहा था, वह करके दिखाया। जो नहीं कहा वह भी किया। प्रदेश में भव्य मंदिर बन रहा है, जिसको लेकर के पूरा देश उत्साहित है।

विज्ञापन

 

यह बातें दिल्ली के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मृदुल ने शनिवार को कोल्हुई में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा के दौरान कही। सांसद मनोज तिवारी मृदुल ने कहा कि कोरोना संकट के बाद से ही सरकार महीने में दो बार राशन देकर जनता को पूरा सहयोग कर रही हैं। प्रियंका गांधी यूपी बिहार की जनता की विरोधी है। जो पंजाब में यूपी बिहार के लोगों के विरोध पर ताली बजा रही थी। वह भी जनता के बीच जाकर वोट मांग रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई टोटी चोरी करता है, तो कोई यूपी-बिहार के लोगों को गाली देता है यह उनकी फितरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की  बदौलत मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मजबूती देने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया। सपा दंगाइयों का संरक्षण देती है। बीजेपी  जनता के चरणों में बैठकर विकास करने का काम कर रही है। पूरा प्रदेश भव्य मंदिर की तरह पवित्र होगा। इसी सोच के साथ विकास हो रहा हैं। भाजपा के साथ प्रदेश की जनता खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि देश के प्रधानमंत्री सफाई कर्मचारी के पैर धोकर सम्मान देते हैं। सभी वर्गों के हित करने का काम कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने भोजपुरिया अंदाज में गीत के माध्यम से भी लोगों को खूब रिझाया। भोजपुरी स्टार ने कहा इंटर पास छात्रों को लैपटॉप व स्कूटी सरकार देने जा रही हैं।  हाथ उठा कर जनता से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन की अपील की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed