फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Delay in compensation distribution increased difficulties

Maharajganj News: मुआवजा वितरण में देरी से मुश्किलें बढ़ीं

Wed, 19 Nov 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Delay in compensation distribution increased difficulties
महराजगंज। जिले में नई रेल लाइन परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि और परिसंपत्तियों का मुआवजा प्रभावित किसानों को सुस्त गति से मिल रहा है। प्रभावित किसानों और मकान स्वामियों को समय से मुआवजा नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। अधिग्रहित परिसंपत्तियों के बदले 1,09,34,790 रुपये का मुआवजा अब भी मकान स्वामियों को दिए जाने की प्रक्रिया लंबित है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नई रेल लाइन परियोजना घुघली से महराजगंज वाया आनंदनगर तक 52.70 किमी लंबी रेल लाइन प्रस्तावित है। यह परियोजना दो चरणों में पूरी होनी है। इससे कुल 52 गांव प्रभावित हो रहे हैं। प्रथम चरण में 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसी अधिग्रहण में कुल 50 परिसंपत्तियां शामिल थीं। इनके लिए 12,92,46,325 रुपये का अवार्ड बनाया गया था।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, 11,83,11,537 रुपये का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन शेष 1,09,34,790 रुपये अब भी लंबित है। मुआवजा मिलने में हो रही देरी से कई परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रेलवे विभाग के अनुसार, प्रथम चरण में जिन परिसंपत्तियों का अधिग्रहण किया गया, उनमें तरकुलवा के 7, महुअवा के 32, अगया के 3 और घघरुआ खड़ेसर के 4 मकान स्वामी आज भी मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल विभाग अधिकारियों के जांच के बाद यह पता चला कि महुअवा गांव में रामसमुझ, छोटेलाल, राजदेई, दिनेश, गौरी शंकर और कृष्ण मोहन के मकान परियोजना की जद में आए हैं, जबकि घघरुआ खड़ेसर गांव में जितेंद्र, खुशहाल और कोईला देवी को अभी तक मुआवजा नहीं मिल सका है। ये सभी परिवार कई महीनों से रेलवे विभाग और उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
इन प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि मकान टूटने के बाद वे अस्थाई तौर पर रिश्तेदारों और किराए के मकानों में रह रहे हैं।
बिना मुआवजे के वह नया मकान बनाने में असमर्थ हैं। कई लोगों को रोजगार और खेती-किसानी पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed