फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deer caught from the village and released into the forest

गांव से हिरन को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया

Sun, 13 Dec 2020 06:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Deer caught from the village and released into the forest
गांव से हिरन को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया
विज्ञापन

नौतनवां। थाना क्षेत्र के चंडीथान गांव में जंगल से भटक कर आए सांभर को वन कर्मियों ने रविवार को पकड़ कर टेढ़ी घाट के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
क्षेत्र के गांव चंडीथान में शनिवार की देर शाम एक सांभर हिरन जंगल से भटक कर गांव में आ गया था। कुत्तों के दौड़ाने पर वह भागकर गांव स्थित बगीचे में चला गया। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया। हिरन अपने को सुरक्षित महसूस कर बगीचे में ही रात भर पड़ा रहा। सुबह वनकर्मी पहुंचे तो बगीचे से निकलकर ग्राम प्रधान बाबूलाल यादव के घर में चला गया।

रविवार को उत्तरी चौक रेंज के रेंजर मोहन कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वनकर्मियों ने ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से हिरन को पकड़ कर पिकअप पर लादकर जंगल में छोड़ दिया। उत्तरी चौक रेंजर मोहन कुमार सिंह ने बताया कि सांभर हिरन को सुरक्षित टेढ़ी घाट के जंगल में छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed