फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Declared the date of election of Block Committee of Primary Teachers Association

प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कमेटी के निर्वाचन की तिथि घोषित

Tue, 27 Sep 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Declared the date of election of Block Committee of Primary Teachers Association
प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कमेटी के निर्वाचन की तिथि घोषित
विज्ञापन

महराजगंज। शहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व की ओर से 19 सितंबर को लखनऊ में आयोजित बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। विकास क्षेत्रों के अध्यक्ष, मंत्री सहित पूरी कमेटी के निर्वाचन का मार्गदर्शन मिला है। ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन तय रूपरेखा के अनुसार दो से 15 नवंबर तक और जनपद स्तरीय निर्वाचन दिसंबर में कराया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों की लंबित विभिन्न समस्याओं जैसे एरियर, नगरीय भत्ता, दिव्यांग भत्ता, चयन वेतनमान की लंबित पत्रावली के निस्तारण, मिड डे-मील के कन्वर्जन के भुगतान सहित कई समस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिक्षक संघ पूरी तरह से सहयोग करेगा, लेकिन अध्यापकों का आर्थिक शोषण कतई बर्दाश्त नहीं होगा। जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2021 की सदस्यता, आय-व्यय को प्रस्तुत किया। सदस्यता अभियान 15 अक्तूबर तक पूर्ण कराने एवं नवंबर में निर्वाचन के संबंध में चर्चा हुई। सहमति बनी की दो से 15 नवंबर के बीच क्षेत्रों के डेलिगेशन का प्रकाशन करके पूरी पारदर्शिता के साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का निर्वाचन कराया जाए।

क्षेत्रों के निर्वाचन के बाद माह दिसंबर में जिले का निर्वाचन कराया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनौवर अली, हरीश शाही, वीरेंद्र सिंह, राघवेंद्र पांडेय, धन प्रकाश त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, अलाउद्दीन खां, सीताराम जायसवाल, देवेंद्र मिश्र, प्रदुम्न कुमार सिंह, अखिलेश पाठक, धन्नू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed