Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Death threats received over phone, FIR lodged

Maharajganj News: फोन पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 30 Dec 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Death threats received over phone, FIR lodged
परतावल। श्यामदेउरवा कस्बा निवासिनी पिंकी पाण्डेय ने फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पिंकी के अनुसार 27 दिसंबर को रात करीब 8:49 बजे दो मोबाइल नंबरों से बार-बार कॉल कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाला घर आकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना से भयभीत पिंकी ने तत्काल श्यामदेउरवा थाने पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed