{"_id":"653ba5de1eb4ccdca80e2fb1","slug":"death-of-inspector-posted-in-brijmanganj-police-station-maharajganj-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बृजमनगंज थाना में तैनात दरोगा की मौत, तीन साल पहले मिली थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बृजमनगंज थाना में तैनात दरोगा की मौत, तीन साल पहले मिली थी तैनाती
Fri, 27 Oct 2023 05:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Oct 2023 05:31 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि दरोगा राम अधीन प्रसाद (53) निवासी बरहज जनपद देवरिया शुक्रवार की सुबह देर तक नहीं उठे तो पुलिस उनके आवास पर पहुंची। जिन्हे नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक दरोगा राम अधीन प्रसाद। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना में तैनात दरोगा राम अधीन प्रसाद की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वह वर्ष 1990 बैच के थे। करीब तीन वर्षों से थाना बृजमनगंज में दीवान के पद पर तैनात थे। बीते कुछ दिन पहले दरोगा के पद पर उनकी प्रोन्नति हुई थी।
विज्ञापन
नगर में स्थित किराए के एक मकान में वह अपना आवास बनाए थे। बृहस्पतिवार रात वह अपने आवास पर सोए थे।
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि दरोगा राम अधीन प्रसाद (53) निवासी बरहज जनपद देवरिया शुक्रवार की सुबह देर तक नहीं उठे तो पुलिस उनके आवास पर पहुंची। जिन्हे नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन