फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   death of bike rider

Maharajganj News: मार्ग हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 22 Jun 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
death of bike rider
मंगलवार की देर रात हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहियां खुर्द में मंगलवार की रात मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, श्यामदेउरवां कस्बा निवासी 32 वर्षीय महेंद्र चौरसिया मंगलवार को रिश्तेदारी में गए थे। रात करीब 11:30 बजे वहां से बाइक से लौट रहे थे। बसहियां खुर्द में बनाए गए डायवर्जन पर बाइक चढ़कर पलट गई। बाइक की रफ्तार तेज होने पर वह करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए चले गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल काॅलेज भिजवाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेंद्र अपने घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था। वह मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता था। महेंद्र की मौत से पत्नी संगीता का रो रोकर बुरा हाल है। उसकी दो पुत्री अनन्या (5) व श्वेता (2 ) दिव्यांग है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई थी।
विज्ञापन


...

क्षतिग्रस्त पुलिया के पास कई बार हो चुका हादसा

एनएच 728 पर क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण के लिए बसहियां खुर्द में किए गए डायवर्जन की वजह से आए दिन दुर्घटना हो रही है। इससे स्थानीय लोगो में रोष व्याप्त है। एनएच 728 पर 18 दिन पहले टिमटिमवापुर के पास पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। तभी से उक्त मार्ग पर बसहियां खुर्द के पास डायवर्जन कर दिया गया है। डायवर्जन की वजह से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। इससे पहले शनिवार को बसहिया खुर्द पेट्रोल पंप के पास गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी 58 वर्षीय श्यामबिहारी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed