Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cattle are foraging for food in trash heaps and dustbins, while farmers' crops are being destroyed.

Maharajganj News: गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु

Tue, 17 Nov 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cattle are foraging for food in trash heaps and dustbins, while farmers' crops are being destroyed.
बृजमनगंज। नगर पंचायत में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कान्हा गौशाला बनने के बावजूद बेसहारा पशुओं से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। कस्बे के मुख्य मार्गों और विभिन्न वार्डों में गोवंश खुलेआम विचरण कर रहे हैं। भोजन की तलाश में पशु कूड़े के ढेर और डस्टबिन खंगालने को मजबूर हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्वामी विवेकानंद नगर में कान्हा गौशाला का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद कस्बे में जगह-जगह बेसहारा पशुओं के झुंड देखे जा सकते हैं। ये पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, सड़कों और मुख्य मार्गों पर बैठने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पशुओं के अचानक हमलावर होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। शासन की ओर से गौशालाओं के निर्माण और संचालन पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने बताया कि गौशाला का संचालन शुरू है। उनकी देखरेख के लिए पांच कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जल्द ही खुले में घूम रहे पशुओं को पकड़वाकर गौशाला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed