फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Death in prison prisoner of Nepal prisoner

नेपाल के रहने वाले कैदी की जिला कारागार में मौत

Sun, 21 May 2017 11:18 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death in prison prisoner of Nepal prisoner
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 जिला कारागर में बंद एक कैदी की मौत रविवार को हो गई। वह नेपाल का रहने वाला था। जेल प्रशासन कैदी की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बता रहा है। वहीं मृत कैदी के बेटे ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कैदी की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसके घर वाले जिला अस्पताल में रोते बिलखते रहे। 
विज्ञापन

पड़ोसी मुल्क नेपाल के नवल परासी जिले के हरदी गांव का रहने वाला सुलेमान पुत्र सुनी, उम्र 45 साल साइकिल चोरी के मामले में जेल बंद हुआ था। करीब 3 माह पहले वह जेल गया था। बताया गया कि वह रविवार को वह बैरेक में खामोश बैठा था, अचानक वहीं गिर पड़ा। साथ के कैदियों ने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत की सूचना पाकर मृत कैदी का बेटा सद्दाम अपनी मां के साथ पहुंचा। दोनों बिलख रहे थे। आस-पास खडे़ लोगों ने दोनों का ढांढस बंधाया। मृत कैदी के बेटे सद्दाम ने आरोप लगाया कि मौत जेल प्रशासन की लापरवाही से हुई है। अगर तत्काल इलाज कराया गया होता, तो जान सकती थी। उधर जेल अधीक्षक एके राय का कहना है कि कैदी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जेल प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। कैदी का तत्काल इलाज कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed