फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   death in accident due to fog

सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, चार घायल

Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
death in accident due to fog
सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, चार घायल
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर शनिवार की रात घने कोहरे के चलते हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर घायल घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। दो की हालत नाजुक देख इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य दो को इलाज के बाद घर भेज दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर शव लेकर चले गए।
जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मिठौरा निवासी बिहारी (20) किसी कार्य से बाइक से निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में आए थे। देर रात को घर की ओर लौट रहे थे। निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित खोन्हौली गांव निकट घने कोहरे में सड़क पर खड़ा ट्रक देखकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सवार बिहारी गड्ढे में जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खोन्हौली निवासी गामा भारती (40) अपने साढू अनिरुद्ध भारती (30) निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा के साथ बाइक से बहुआर बाजार गए थे। देर रात को घर लौट रहे थे। निचलौल बहुआर मार्ग पर निचलौल वन रेंज क्षेत्र के जंगल बीच पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार अमर हुसैन (25) की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार गामा, अनिरुद्ध और अमर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

निचलौल-ठूठीबारी मार्ग स्थित गडौरा पुल के निकट घने कोहरे के बीच बाइक अनियंत्रित होने से भुजहवा निवासी नागेंद्र (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बिहारी के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed