फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Death due to suffocation while digging toilet tank

महराजगंज में हादसा: शौचालय की टंकी खोदते समय गिरा मिट्टी का टीला, दम घुटने से एक की मौत

Thu, 25 May 2023 03:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Thu, 25 May 2023 03:34 PM IST
सार

लक्ष्मीपुर शिवाला में मंगलवार की रात करीब नौ बजे 50 वर्षीय रामनिवास अपनी जमीन पर शौचालय निर्माण के लिए टंकी की खुदाई कर रहे थे। तभी मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा रामनिवास के ऊपर आ गिरा। जब तक ग्रामीण मिट्टी हटाकर रामनिवास को बाहर निकालते, तब तक उनकी दम घुटने से मौत हो चुकी थी।
 

विज्ञापन
Death due to suffocation while digging toilet tank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

महराजगंज जिले में भिटौली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में शौचालय की टंकी की खुदाई करते समय मिट्टी का टीला गिरने से एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर शिवाला में मंगलवार की रात करीब नौ बजे 50 वर्षीय रामनिवास अपनी जमीन पर शौचालय निर्माण के लिए टंकी की खुदाई कर रहे थे। तभी मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा रामनिवास के ऊपर आ गिरा। जब तक ग्रामीण मिट्टी हटाकर रामनिवास को बाहर निकालते, तब तक उनकी दम घुटने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


रामनिवास की पत्नी सुशीला का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भिटौली सुनील कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed