{"_id":"61bccca2cd2f2443782157cc","slug":"deadbody-reached-village-maharajganj-news-gkp4202575171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से शव पहुंचा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से शव पहुंचा गांव
विज्ञापन
चंडीगढ़ से शव आया गांव
सिंदुरिया (महराजगंज)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा कल्याण निवासी दिनेश (27) चंडीगढ़ काम करने गए थे। वहां दो दिन पूर्व उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत की जानकारी होते ही परिजन शव लेने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। वहां से शव लेकर बृहस्पतिवार की रात परिजन पिपरा कल्याण पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया। अभी दो वर्ष पूर्व दिनेश की शादी हुई थी।
बाइक की चपेट में आने से महिला घायल
खनुआ (महराजगंज)। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ चौराहे के पास बाइक की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ चौराहे के पास सरस्वती देवी (40) निवासी खनुआ घर से निकलकर किसी काम से सड़क पर गई थी। बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। खनुआ चौकी प्रभारी रामरतन यादव ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की।