फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deadbody found in house

रस्सी के सहारे घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 23 Apr 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Deadbody found in house
रस्सी के सहारे घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित नानक नगर वार्ड में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे पप्पू उर्फ मल्लन कुरैशी (28) का शव उनके ही घर में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय एवं प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय मयफोर्स मौके पर पहुंच गए और शव को कुंडी से उतरवा उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक कस्बे के नानक नगर वार्ड के सोनारी मोहल्ला निवासी मल्लन उर्फ पप्पू कुरैशी गांव-गांव से बकरी लाकर बेचने का कार्य करते थे। उनका विवाह नहीं हुआ था, जिससे वह घर में अकेले ही रहते थे। उनके अन्य भाई कस्बे के मौलाना आजाद नगर वार्ड एवं हरदी डाली में सपरिवार रहते हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात वह हरदी डाली स्थित अपने बड़े भाई के यहां से खाना खाकर घर आए। अगले दिन शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे मौलाना आजाद नगर वार्ड निवासी उनकी भाभी रुकसाना खातून नौतनवां में बाजार करने के लिए आई हुई थीं। किसी कार्य से वह अपने देवर पप्पू उर्फ मल्लन के घर गईं तो घर के मुख्य चैनल पर अंदर से ताला लगा हुआ था। अंदर झांका तो उनके देवर का शव गैलरी में छत की जाली में लगे कुंडी से रस्सी के सहारे लटक रहा था। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों की मदद से पुलिस ने चैनल में लगे ताले को तोड़वाया और शव को कुंडी से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। सीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed