{"_id":"6165d2da8ebc3e25d50cf7c8","slug":"dead-body-recoverd-near-gas-godown-maharajganj-news-gkp4127245134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस गोदाम के पास पानी में उतराता हुआ शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस गोदाम के पास पानी में उतराता हुआ शव बरामद
विज्ञापन
गैस गोदाम के पास पानी में उतराता हुआ शव मिला
नौतनवां (महराजगंज)। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गैस गोदाम के समीप पुल के नीचे मंगलवार सुबह पानी में उतराता हुआ 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृत व्यक्ति के पुत्र किशन गौड़ ने अपने पिता जगनारायन निवासी मौलाना आजाद नगर कस्बा नौतनवां के रूप में शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह कुछ लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गैस गोदाम की ओर टहलने निकले हुए थे। इसी दौरान लोग पुल पर बैठे हुए थे कि उनकी नजर नीचे पानी में उतराते शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में पुलिस फोर्स एवं लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। शव पानी से बाहर निकलने के बाद मृतक के पुत्र किशन ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे वह घर से कहीं निकले थे। उन्होंने बताया कि आसपास व रिश्तेदारी में भी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इस बीच मंगलवार की सुबह शव मिलने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे जहां पिता का शव बरामद हुआ। आशंका व्यक्त की गई कि वह पुल पर बैठने के दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए होंगे जिससे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।