{"_id":"61b240a64e568467b674aeb9","slug":"dead-body-of-youth-found-in-pit-maharajganj-news-gkp419316889","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में मिला युवक का शव
विज्ञापन
ठूठीबारी। लोहरौली गांव के समीप गड्ढे में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के लोग ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर टहल रहे थे। उसी दौरान किसी ने लोहरौली गांव समीप कड़जा गांव जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया के नीचे युवक का शव देखा तो शोर मचाया। फिर लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा लोहरौली निवासी बिकाऊ (37) के रूप में हुई।
जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि बिकाऊ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार के एक ही कमाऊ सदस्य थे। कोतवाल संजय दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।