{"_id":"61e1bc6736557b5456512ad3","slug":"dead-body-of-youth-found-in-canal-maharajganj-news-gkp4236770156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला युवक का शव
विज्ञापन
नहर में मिला युवक का शव
पनियरा(महराजगंज)। बेनीगंज गांव के प्राइमरी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला।
बेनीगंज गांव के दिनेश चौहान (30) बृहस्पतिवार शाम रतनपुरवा चौराहे पर गए थे। जानकारी के मुताबिक वहां से नशे में घर लौटते समय प्राथमिक विद्यालय के समीप माइनर नहर की पुलिया पर पैर फिसलने से वह नहर में गिर गए। शुक्रवार सुबह गांव का एक युवक टहलने के लिए नहर की ओर गया तो शव देखकर लोगों को जानकारी दी। मृतक के दो बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मृत युवक के परिवार के सदस्य शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे। पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।