फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of youth found hanging from Jamun tree in Maharajganj

Maharajganj: महराजगंज में जामुन के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

Fri, 20 May 2022 11:43 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 May 2022 11:43 AM IST
सार

इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि  शव करीब 15 फिट ऊपर जामुन पेड़ की डाली से लाल रंग के गमछे के सहारे लटका हुआ था। घटनास्थल पर मृत युवक का चप्पल, खाली नेपाली शराब की शीशी देखने को मिली। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक नशे में आत्महत्या की है।

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from Jamun tree in Maharajganj
मौके पर जुटे ग्रामीण व पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बूढाडीह गांव के बेलवा बच्ची टोला के दक्षिण सिवान में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे जामुन के पेड़ से फंदे में लटका युवक का शव मिला। शव मिलने की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से नीचे उतरवा कब्जे में ले ली। कुछ देर बाद युवक की पहचान पशुराम (22) निवासी सेमरहना के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृत युवक पशुराम किसी बात को लेकर करीब पांच दिनों से घर से लापता था। जिसे परिजन खोजबीन करने में जुटे थे, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच परिजनों को कुछ लोगों से शव मिलने की सूचना मिली। जहां परिजन मौके पर पहुंच शव को देखा तो उसकी पहचान लापता पशुराम के रूप में हुई। उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि  शव करीब 15 फिट ऊपर जामुन पेड़ की डाली से लाल रंग के गमछे के सहारे लटका हुआ था। घटनास्थल पर मृत युवक का चप्पल, खाली नेपाली शराब की शीशी देखने को मिली। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक नशे में आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का शौकीन था पशुराम
मृत युवक के पिता ओम शिव ने कहा कि परिवार को चलाने के लिए ईट भट्टे पर मजदूरी करता हूं, जबकि बड़ा लड़का पशुराम  फर्नीचर का काम करता था।  सभी प्रकार का नशा करने का शौकीन था। बीते करीब पांच दिनों पहले एक व्यक्ति के घर से चोरी करते पकड़े जाने पर वह शर्मिंदा था।

शर्मिंदगी की वजह से पशुराम घर से लापता था। जिसकी काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चला तो लगा कि कहीं चला गया होगा, लेकिन वह इधर-उधर घूमता फिरता रहा। जिसका शव शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकता मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed