फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead Body of Young man was taken out of straw in Maharajganj crowd surrounded house of accused

मोहब्बत की खौफनाक सजा: युवक का शव भूसे से निकालते ही भीड़ ने घेरा आरोपियों का घर, लड़की के परिजन पुलिस से उलझे

Tue, 26 Sep 2023 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Sep 2023 10:18 AM IST
सार

महराजगंज जिले में श्यामदेउरवा थाना के एक गांव में झूठी शान के लिए युवती के घर वालों ने रविवार की रात पूर्व प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक के दम तोड़ने के बाद उसके शव को भूसे में छिपा दिया था। परिजनों के दबाव पर युवक को बातचीत करने के बहाने प्रेमिका ने अपने घर बुलाया था।

विज्ञापन
Dead Body of Young man was taken out of straw in Maharajganj crowd surrounded house of accused
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हत्या के बाद जानकारी लेते एएसपी आतिश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज में पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या से गांव के लोगों में गुस्सा बढ़ गया था। भूसे में शव मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी के घर को घेर लिया। पुलिस को लगा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी तो हल्का बल प्रयोग करके सभी को भगाया। भीड़ हटी तो पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जैसे ही युवक की हत्या की जानकारी मिली, पनियरा, घुघली, भिटौली और श्यामदेउरवां थाने की पुलिस पहुंच गई। पीएसी, क्यूआरटी गांव में तैनात रही। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक माहौल गर्म रहा। प्रत्येक घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी रही।
विज्ञापन


गांव के लोग कह रहे थे कि प्रेम संबंध के बारे में सब जान रहे थे, तो समझा कर किनारे कर दिया होता, जान से मार डालना कहां का न्याय है। गलती एक की नहीं है। दोनों इसके लिए कसूरवार हैं। पुलिस को गांव में शांति व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पांच बच्चों की मां गई प्रेमी के साथ, पति ने लगाई गुहार

आटा चक्की पर सोने गया था युवक
रविवार शाम को पूर्व प्रधान का बेटा घर से खाना खाकर कुछ दूरी पर स्थित आटा चक्की पर सोने गया था। यहीं से वह रात में प्रेमिका से मिलने चला गया। सोमवार की सुबह काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

युवती परिजनों ने पहले बताने से किया इनकार
घटना के बाद मौके पर चौकी प्रभारी परतावल अनघ कुमार सिंह ने जांच शुरू की तो प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला। पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। सख्ती से पूछताछ हुई तो कहानी सामने आ गई।

इसे भी पढ़ें: मैं पंडित जी बोल रहा हूं... और पूर्व सैनिक को ठग लिया

युवक के पिता का आरोप: रात में घर बुलाकर की हत्या
युवक के पिता पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का गांव की युवती से प्रेम संबंध था। रविवार रात करीब 11 बजे युवती की मां ने साजिश के तहत बेटे को अपने घर बुलाया और घरवालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। युवती के मोबाइल फोन का सीडीआर निकालकर जांच की जाए तो पूरी कहानी सामने आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: युवक को पीटकर मार डाला, पड़ोसियों को खबर भी न हुई
 

पुलिस को धमकी दे रहे थे युवती के घरवाले
घटना के बाद युवती के घर वाले पुलिस से उलझ गए और पुलिस को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। धीरे-धीरे चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रेमिका का घर खंगालना शुरू कर दिया। भुसौला में बोरे में शव दिख गया।


इसे भी पढ़ें: मोहब्बत की सजा मौत: महराजगंज में झूठी शान के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या, भूसे में छिपाया था शव

कॉल डिटेल के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास
प्रेमी की हत्या के मामले में पुलिस गहनता के साथ जांच कर रही है। प्रेमिका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। युवक के परिजनों ने बताया कि युवती का गांव के ही अन्य युवक से भी प्रेम संबंध था, जिनसे वह मोबाइल फोन पर बात करती थी और उनसे मिलती-जुलती थी।


इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रधान के बेटे का कत्ल: युवक को पीटकर मार डाला, पड़ोसियों को खबर भी न हुई; सुनी थी बचाने की गुहार, पर...

छावनी में तब्दील हुआ गांव, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रात में पनियरा थानाध्यक्ष के साथ श्यामदेउरवां पुलिस, पीएसी बल व क्यूआरटी तैनात है।

 

युवक व युवती दोनों बीए पास
प्रेमी युगल बीए तक पढ़ाई की है। युवक ने बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव में आटा चक्की चलाने लगा था। युवती की शादी तय हो गई थी। दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। गांव के ज्यादातर लोग दोनों की प्रेम कहानी को जान गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed