फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of young man found hanging from noose in room

Maharajganj News: कमरे में फंदे से झूलता मिला युवक का शव

Wed, 27 Dec 2023 05:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 27 Dec 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from noose in room
अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत गांव मुडेहरा में मंगलवार की देर रात 22 वर्षीय पुजारी का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुजारी की पत्नी ज्योति नौ माह के बेटे को लेकर ननद के घर इलाज कराने संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल के पास नटवा गांव गई थी। सभी पांच भाई अलग रहते हैं। देर शाम पुजारी मजदूरी करके घर लौटा। उसकी मां भोजन करने के लिए पुजारी को आवाज दी। जवाब न मिलने पर उसके कमरे में गई तो पंखे से उसका शव लटकता देख चिल्लाने लगी। पड़ोसी और परिजनों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। संपतिहा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों व परिजनों की मौजूदगी में शव उतारा गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी कई बार किया था आत्महत्या का प्रयास

पुजारी ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उसे बचा लिया गया। पुजारी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। उसने दो साल पूर्व गांव की ज्योति से विवाह किया था, जिससे एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed