फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of young man found hanging from a tree, suspicion of murder

Maharajganj News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 11 Jan 2024 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 11 Jan 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a tree, suspicion of murder
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मंसूरगंज के कोईरी टोले में एक युवक का पेड़ से लटका शव मिला। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ आभा सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के मंसूरगंज निवासी 22 वर्षीय विजय बुधवार की रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रात में किसी का फोन आया, जिससे उसने बात की। इसके बाद परिवार के लोग सोने चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह बहन अनुराधा ने घर से करीब पचास मीटर की दूरी पर स्थित आम के पेड़ से लटका विजय का शव देखा। यह देख वह चीखकर रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतारकर सूचना पुलिस को दी। मां कबूतरा देवी रो रोकर बेसुध हो जा रही हैं। विजय मां बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी चार बहने हैं। पिता विदेश में रहकर कमाते हैं। विजय वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

काफी मिलनसार स्वभाव का था विजय
गांव के लोगों के अनुसार विजय का स्वभाव काफी मिलनसार था। लोगों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहता था। बताया जा रहा है कि विजय के पास दो मोबाइल थे, जिसमें से एक गायब है। मृतक के गले पर रस्सी के निशान व नाक से खून का निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed