{"_id":"6522f5a9d0a3adc1b80227e4","slug":"dead-body-of-young-man-found-dumped-in-khambukhad-drain-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7290-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खंभूखाड़ नाले में उतराया मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खंभूखाड़ नाले में उतराया मिला युवक का शव
विज्ञापन
रविंद्र की फाईल फोटो ।संवाद
-नाले से ही मृतक की बाइक भी बरामद हुई, जेब से 23,900 रुपए एवं उसका मोबाइल भी मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के खंभूखाड़ नाले में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र बृजमनगंज क्षेत्र के सहजनवां बाबू मार्ग पर स्थित खंभूखाड़ नाले में रविवार सुबह उतराया युवक का शव देखा गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को निकाला गया। उसकी शिनाख्त रविंद्र (40) निवासी ग्राम सभा सहजनवां बाबू थाना बृजमनगंज के रूप में हुई। नाले से ही उसकी बाइक भी बरामद हुई है। बताया जाता है कि रविंद्र शनिवार को बाइक से बृजमनगंज के लिए निकला था।
प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि खंभूखाड़ नाले से रविंद्र निवासी सहजनवां बाबू का शव बरामद हुआ है। उसकी जेब से 23,900 रुपये प उसका मोबाइल भी मिला है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि अनियंत्रित हुई बाइक नाले में गिर गई होगी, जिससे डूबने से मौत हो गई। रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।