फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of teacher found hanging in school

Maharajganj News: स्कूल में फंदे से लटकता मिला शिक्षिका का शव

Sat, 15 Jun 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teacher found hanging in school
नौतनवा। नगर के वार्ड नंबर 4 विष्णुपुरी मोहल्ले में स्थित एक निजी स्कूल के कमरे में शुक्रवार को शिक्षिका का फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मां के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 4 विष्णुपुरी निवासी छांगुर की 28 वर्षीय बेटी किरन गौतम उसी मोहल्ले में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। इस समय स्कूल बंद चल रहा है। विद्यालय के सभी स्टाफ अपने घर चले गए हैं। विद्यालय की चाबी शिक्षिका के पास थी। अवकाश के समय वह विद्यालय की देखरेख करती थी।
विज्ञापन

बताया गया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.30 बजे किरन घर से लापता हो गई। परिजन काफी खोजबीन किए, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार को मां प्रभावती देवी स्कूल की तरफ गईं तो स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला बंद था। संदेह होने पर परिजन दूसरे छत के रास्ते विद्यालय में प्रवेश कर सभी कमरों में देखा तो ताला बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के दूसरे तल पर गए तो देखा एक कमरा खुला हुआ था और अंदर शिक्षिका का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देख मां दहाड़े मारकर रोने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पारिवारिक कलह से युवती ने फंदा लगाई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed