{"_id":"668aab988b54110e53007135","slug":"dead-body-of-old-man-found-in-paddy-field-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126249-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धान के खेत में मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धान के खेत में मिला बुजुर्ग का शव
Sun, 07 Jul 2024 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 07 Jul 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
बागापार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परासखांड़ निवासी एक बुजुर्ग का शव रविवार को झुंगवा-परासखांड़ मार्ग के पश्चिम खेत में औंधे मुंह मिला। राहगीरों ने शव को देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम परासखांड़ निवासी बृजलाल (68) रविवार को अपने घर से करीब झुंगवा चौराहे पर किसी काम से गए थे। अभी झुंगवा-परासखांड़ मार्ग पर स्थित कमलाकांत के खेत के करीब पहुंचे थे कि अचानक वे लड़खड़ा कर खेत में गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
कुछ समय बाद राहगीरों ने खेत में गिरे बुजुर्ग को देखकर शोर मचाया। थोड़ी ही देर में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
बहनोई को लिख दी थी संपत्ति
बृजलाल की कोई संतान नहीं है। अपनी जायदाद का करीब आधे से अधिक जमीन अपने बहनोई बागापार टोला सडकहिया निवासी श्यामलाल के नाम कर दिया था। श्यामलाल के दो लड़के जगत व ओमप्रकाश हैं। ओमप्रकाश अपने पत्नी व बच्चों के साथ बृजलाल के पास रहकर सेवा करते थे। करीब दो माह पहले ओमप्रकाश अपनी पत्नी व बच्चों को साथ रोजी - रोटी के सिलसिले में लुधियाना चले गए। मृतक बृजलाल घर पर अकेले रहते थे।