{"_id":"650c256dfc76e77654063a09","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-under-suspicious-circumstances-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, तीन महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, तीन महीने पहले हुई थी शादी
Thu, 21 Sep 2023 04:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Sep 2023 04:43 PM IST
सार
भिटौली थाना प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव को कमरे से बाहर निकलवाया तथा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महराजगंज जिले में भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भिटौली टोला मटियाडीह में नवविवाहिता का शव संदिग्ध हाल में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भिटौली टोला मटियाडीह में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता सुनीता साहनी (24) का शव संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता हुआ मिला। घर पर केवल उसकी सास थी। सुबह भोजन बनाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब सास ने आवाज दिया तो उत्तर न मिलने पर वह जाकर देखी तो कमरा बंद था।
विज्ञापन
जंगले से उसका शव फंदे से लटकता दिखाई दिया। सास ने शोर किया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए। भिटौली टोला मटियाडीह निवासी करन साहनी की शादी तीन माह पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बांसपार बैजौली टोला अकटहवा पारस साहनी की पुत्री सुनीता साहनी से हुई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: स्कूल में घुसा सांप, देखकर सहमे बच्चे; पकड़ने के लिए बुलाना पड़ा सपेरा
करन और छोटा भाई व उसके पिता सुरेंद्र साहनी शिमला में बेल्डिंग का काम करते हैं। सूचना पाकर तीनों लोग आ रहे हैं। घर पर केवल सुनीता की सास मौके पर मौजूद है।
भिटौली थाना प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव को कमरे से बाहर निकलवाया तथा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी के तीन टॉपरों की कहानी: हालात से हारे नहीं जूझे...तब बढ़े शिखर की ओर
जानकारी होने पर सीओ सदर अजय सिंह चौहान और नायब तहसीलदार देशदीपक तिवारी भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।