फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In 2026, 104 examination centers were set up in the district; this time, 99 centers have been proposed.

Maharajganj News: हाईस्कूल में 38,649, इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे 31,695 छात्र

Wed, 28 Oct 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
In 2026, 104 examination centers were set up in the district; this time, 99 centers have been proposed.
महराजगंज। जिले में इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 70,344 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में 38,649 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 31,695 छात्र शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 99 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से सोमवार को केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई है। केंद्र प्रस्तावित करने के बाद 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आपत्तियां निर्धारित प्रारूप पर मांगी गई हैं। आपत्तियों का निस्तारण कर स्थानीय समिति फाइनल परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दूरी, छात्र संख्या, सुविधा आदि के आधार पर केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस बार पांच फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो महज 19 दिन में यानी 24 फरवरी को समाप्त हो जाएंगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पिछले सत्र में जनपद में 104 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मिली एक केंद्र की आपत्ति
प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी होने के दूसरे ही दिन या मंगलवार को ही केंद्रों पर आपत्ति आने का क्रम शुरू हो गया। मंगलवार को नौतनवा के एक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य ने आपत्ति दर्ज कराई कि उनके केंद्र पर क्षमता से अधिक विद्यार्थी आवंटित हैं। उनके केंद्र पर पर्याप्त संख्या में डेस्क-बेंच नहीं है।

बोले अधिकारी
यूपी बोर्ड की तरफ से 99 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जनपद के लिए जारी हुई है। 28 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। निस्तारण के बाद जनपद स्तरीय समिति अंतिम सूची पर मुहर लगाकर बोर्ड को प्रेषित करेगी।
- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed