फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On the seventh day of the training camp, the cadets received training on the INSAS rifle and communication systems.

Maharajganj News: कैडेट्स को जिम्मेदार नागरिक बनाने पर दिया जोर

Wed, 28 Oct 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
On the seventh day of the training camp, the cadets received training on the INSAS rifle and communication systems.
सिसवा बाजार। राष्ट्रीय कैडेट कोर 102 यूपी बटालियन द्वारा सिसवा क्षेत्र के गुरली में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत राइफल को खोलने-जोड़ने की प्रक्रिया, दूरसंचार व्यवस्था से संबंधित जानकारियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन

शिविर में हथियार प्रशिक्षण में हवलदार सतीश भगत, हवलदार अनूप सिंह, हवलदार आनंद सिंह ने 5.56 एमएम इंसास राइफल के संबंध में प्रशिक्षण दिया। कैडेट्स को राइफल की सामान्य विशेषताओं, उसके विभिन्न भागों तथा अधिकृत प्रशिक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत खोलने और जोड़ने की जानकारी दी गई। दूरसंचार प्रशिक्षण में कैडेट्स को आरटी प्रक्रिया के माध्यम से संचार व्यवस्था, संदेशों के आदान-प्रदान और निर्धारित संचार नियमों के पालन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कैडेट्स ने बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। साथ ही थ्रो बॉल सहित कई खेल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed