फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   snake entered school and children got scared after seeing it

गोरखपुर: स्कूल में घुसा सांप, देखकर सहमे बच्चे; पकड़ने के लिए बुलाना पड़ा सपेरा

Thu, 21 Sep 2023 01:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Sep 2023 01:52 PM IST
सार

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे विद्यालय परिसर में बच्चे खेल रहे थे। रसोईया मालती देवी भोजन बनाने के लिए बर्तन धोने रसोई घर में गईं। जैसे ही उन्होंने बर्तन निकाला तभी उसमें लंबा सा सांप दिखा। यह देख शोर मचाते हुए वह बाहर की ओर भागीं।

विज्ञापन
snake entered school and children got scared after seeing it
स्कूल में घुसा सांप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोला क्षेत्र के गोपलापुर प्राथमिक विद्यालय की रसोई घर में बुधवार सुबह अचानक गेहूंवन सांप निकल आया। इससे बच्चे डर गए। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी जुट गए। ग्रामीणों की मदद से सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़ा गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे विद्यालय परिसर में बच्चे खेल रहे थे। रसोईया मालती देवी भोजन बनाने के लिए बर्तन धोने रसोई घर में गईं। जैसे ही उन्होंने बर्तन निकाला तभी उसमें लंबा सा सांप दिखा। यह देख शोर मचाते हुए वह बाहर की ओर भागीं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शारदा सिटी मामला: सपना दिखाकर करोड़ों ले उड़ा सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई और भी घेरे में
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक राहुल कुमार ने बच्चों को अलर्ट करते हुए उन्हें एक किनारे कर दिया। सूचना मिलने पर गांव के लोग भी जुट गए। शिक्षकों ने ग्रामीणों की मदद से सपेरे को बुलाया।

सपेरे ने किसी तरह से सांप को पकड़कर दूर ले जाकर छोड़ दिया। गनीमत रही कि समय रहते रसोइया की नजर सांप पर पड़ गई। अगर सांप क्लास में घुस जाता तो घटना घट सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed