फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of missing girl found in the street

Maharajganj News: गली में मिला लापता बालिका का शव, तेजाब पिलाकर हत्या का आरोप

Thu, 22 Jun 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing girl found in the street
पत्नी-पति ने अलग-अलग दी तहरीर, दोनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ियार बुजुर्ग में मंगलवार की सुबह घर से लापता हुई सात वर्षीय बालिका का शव बुधवार को उसके घर के बगल में एक गली में मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की सुरक्षा में शव को देर शाम दफन कर दिया गया।

इस मामले में पति-पत्नी ने पुलिस को अलग-अलग तहरीर दी है। बालिका की मां संजू ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। जबकि पिता गिरिजेश गौड़ ने थाने में तहरीर दी है। इस प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बालिका की मां संजू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि तेजाब पिलाकर बेटी की हत्या कर दी गई। बेटी का मुंह, पीठ, गला तेजाब से जला हुआ था। उसे देखकर लगता है कि उसकी हत्या की गई। संजू ने बताया कि बेटी मंगलवार को घर पर खेल रही थी। अचानक लापता हो गई। परिवार के सदस्यों से खोजने के लिए कहा तो अनमने ढंग से ढूंढ कर खामोश हो गए। रातभर वह सो नहीं पाई। सुबह बेटी का शव मिला। उधर, बालिका के पिता गिरिजेश गौड़ ने भी पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग गांव निसावी गिरिजेश गौड़ की सात वर्षीय बेटी प्रिया गौड़ ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह दस बजे खाना खाकर घर से खेलने के लिए निकली। उसके बाद वह लापता हो गई। घर वालों ने प्रिया गौड़ का फोटो सोशल मीडिया पर पर डालकर उसे ढूंढने में मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पूरे ग्राम सभा से लेकर रिश्तेदारी में ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह सात बजे गांव के मनीष के घर के पास गली में प्रिया का शव मिला। बालिका का शव मिलने की सूचना पर एसपी डॉ. कौस्तुभ व एएसपी अतिश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। एसपी ने कहा कि किसी भी दशा में दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि डॉग स्क्वायड टीम गोरखपुर से जांच करने आई है। पुलिस मामले का खुलासा करने में जुटी है। अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed