{"_id":"66e06d63e6848bd6ed0ec7d4","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-who-went-out-to-work-found-in-canal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-130980-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मजदूरी करने निकले अधेड़ का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मजदूरी करने निकले अधेड़ का नहर में मिला शव
Tue, 10 Sep 2024 09:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 10 Sep 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा स्थिति नहर चौराहे से धगरहवा की ओर जाने वाली पनियरा नहर में कब्रिस्तान के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। नहर में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त रजौड़ा खुर्द के तेलिया टोला निवासी 50 वर्षीय उमेश के रूप में की। उमेश सुबह करीब 8.30 बजे घर से मजदूरी करने के लिए नहर के रास्ते पनियरा के लिए निकले थे। पनियरा माइनर में कब्रिस्तान के पास नहर में मृत मिले। साइकिल भी बगल में गिरा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पत्नी तारा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। बड़ी बेटी अंशु की शादी हो गई है। स्नेहा (17), नेहा (12), बेटा संदीप (15) वर्ष का है। बताया जा रहा है कि उमेश को झटके की बीमारी थी। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।