फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of married woman found hanging

Maharajganj News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश

Sun, 18 Jun 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging
डेढ़ साल पहले गांव में ही सौरभ के साथ हुआ था प्रेम विवाह, मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मर्यादपुर में शनिवार की दोपहर में संदिग्ध हाल में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। जमीन से करीब एक इंच पैर ऊपर था। दीवार में पास बने छेद में दुपट्टा डालकर वह फंदे से झूल रही थी। घटना के बाद विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विवाहिता के मायके वालों की तरफ से अब तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

पुलिस के अनुसार, परसा मलिक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मर्यादपुर निवासी रामवृक्ष की 20 वर्षीय बेटी रंजना का विवाह गांव के ही सौरभ के साथ डेढ़ साल पहले हुआ था। बताया जाता है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के घरवालों ने आपसी रजामंदी से विवाह कराया था। शादी के बाद दोनों आराम से घर गृहस्थी चला रहे थे। कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के अनुसार, बच्चा नहीं होने के कारण रंजना परेशान रहती थी। चर्चा है कि ससुराल पक्ष से भी इसी बता को लेकर मनमुटाव था। उसे ताना मारा जा रहा था। शनिवार की दोपहर में परिजन घर पर नहीं थे। सभी लोग आम तोड़ने गए थे। इस बीच वह फंदे से लटक गई। घर पर सबसे पहले सास आशा देवी आम लेकर पहुंची तो बहू को आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई तो वह परेशान हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो सन्न रह गईं। उन्होंने इसकी सूचना बेटे व पति को दी। सभी घर पहुंचे तो हालात देखकर फरार हो गए। रंजना के पिता रामवृक्ष ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनका आरोप है कि रंजना व उसके ससुराल वालों के बीच कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था। उसे मार डाला गया है। अगर ऐसा नहीं है तो क्यों ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। विवाहिता की मां किरन ने बताया कि कुछ दिन पहले बाइक मांगी गई थी।




परसा मलिक के थानेदार देवेंद्र लाल ने बताया कि विवाहिता के परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम्रि पोर्ट आने के बाद ही मौम्काके कारण स्पष्ट हो सकेगा। पति समेत अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed