{"_id":"63e5f06046a6faa4f60c7f1b","slug":"dead-body-of-leopard-found-in-dhanhiya-and-tiger-found-dead-in-rampurwa-maharajganj-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धनहिया रेता में मिला तेंदुए का शव, रमपुरवा से सटे मृत मिला बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धनहिया रेता में मिला तेंदुए का शव, रमपुरवा से सटे मृत मिला बाघ
Fri, 10 Feb 2023 12:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज़ एजेंसी महराजगज।
संवाद न्यूज़ एजेंसी महराजगज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:51 PM IST
सार
मुख्य वन संरक्षक डॉ निशा मणि ने बताया कि बाघ को करंट लगाकर मारने की संभावना ज्यादा है। क्योंकि, जहां बाघ को मारा गया है, वहां उसके ऊपर से बिजली का तार गया हुआ है। गन्ने के खेत में उसे मिट्टी में धंसा दिया गया था।
विज्ञापन
महराजगंज में मृत मिले बाघ और तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर यूनिट के सीमावर्ती वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के धनहिया रेता वन कक्ष संख्या एम 26 से सटे तेंदुए का शव मिला। वहीं रमपुरवा गांव से सटे लगभग 200 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में मिट्टी में धंसा बाघ का शव मिला।
विज्ञापन
मुख्य वन संरक्षक डॉ निशा मणि ने बताया कि बाघ को करंट लगाकर मारने की संभावना ज्यादा है। क्योंकि, जहां बाघ को मारा गया है, वहां उसके ऊपर से बिजली का तार गया हुआ है। गन्ने के खेत में उसे मिट्टी में धंसा दिया गया था। बाघ की मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही मिल पाएगी। पहले भी बाघ और तेंदुए की मौत शिकारियों द्वारा तार बिछाने के कारण हो चुकी है।
विज्ञापन