फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of husband and wife found hanging from the noose

फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव

Wed, 26 Oct 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of husband and wife found hanging from the noose
बरगदवां थाना क्षेत्र के रमगढवां में पति पत्नी की मौत के बाद जांच करती पुलिस।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव
विज्ञापन

ठूठीबारी। बरगदवां थाना क्षेत्र के रमगढवां गांव में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से पति-पत्नी का शव लटका हुआ मिला। दोनों के बीच आपसी विवाद के बाद आत्महत्या करने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर कारणों की जानकारी हासिल करने में जुटी है।
बरगदवां क्षेत्र के ग्राम सभा रमगढवां निवासी सुनील (24) व उसकी पत्नी मनीषा (22) का शव का बुधवार सुबह कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। कमरे में चावल एवं कुछ अन्य सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब आठ बजे सुनील के बाबा रामधनी खेत से जब घर आए तो घर का दरवाजा बंद देख कई बार आवाज लगाया, लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब न मिलने पर फाटक खोलकर जब अंदर गए, तो सीढ़ी के पास छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से शव लटका देख बदहवास होकर चिल्लाते हुए घर से बाहर निकले। इसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, वहीं किसी ने इसकी सूचना बरगदवां पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की। नौतनवां सीओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी में विवाद के बाद आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed