फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of four year old boy found in Pokhri

चार वर्षीय बालक का पोखरी में उतराता मिला शव

Sun, 09 Oct 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of four year old boy found in Pokhri
चार वर्षीय बालक का पोखरी में उतराता मिला शव
विज्ञापन

नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के ठीकहा टोले पर शनिवार शाम एक चार वर्षीय बालक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के ठीकहा टोले के श्रवण कुमार उर्फ अवधेश का चार वर्षीय बेटा अंश कुमार दोपहर बाद लगभग दो बजे कहीं खेलने निकला। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने निकल पड़े। पूरे गांव में काफी खोजबीन करने पर, जब नहीं मिला तो घर के बगल में स्थित पोखरे में लोग खोजने लगे। वहां अंश कुमार का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने तत्काल शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंश कुमार माता पिता का इकलौता बेटा था। मृतक की मां ममता का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed