{"_id":"60e43e268ebc3ec254124a0d","slug":"dead-body-of-elderly-drowned-in-baghela-nala-maharajganj-news-gkp400802129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघेला नाला में डूबे बुजुर्ग का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बघेला नाला में डूबे बुजुर्ग का मिला शव
विज्ञापन
बघेला नाला में डूबे बुजुर्ग का मिला शव
नौतनवां (महराजगंज)। परसामलिक थानाक्षेत्र के बघेला नाला में डूबे बुजुर्ग का शव मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर की टीम ने रेस्क्यू कर खोज निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
परसामलिक थानाक्षेत्र के गांव रेहरा टोला महुलानी निवासी 60 वर्षीय जमालुद्दीन गांव के पूरब बघेला नाला पर बने रपटा पुल के रास्ते भैंस चराने गए थे। रपटा पुल पानी में डूबा हुआ है। लौटते वक्त पुल पार करते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गए। साथ में भैंस चरा रहे लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन पानी अधिक होने से पता नहीं चल पाया। सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण भी पहुंच गए। जानकारी मिलने पर परसामलिक पुलिस और यूपी डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई। जाल डालकर खोजबीन शुरू हुई। दूसरे दिन मंगलवार को पीएसी की टीम नाव के सहारे ढूंढने में जुटी। करीब डेढ़ घंटे बाद घटना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर शव मिला। मृतक के बड़े बेटे जाकिर हुसैन की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने की।