फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of CRPF jawan reached home

Maharajganj News: सीआरपीएफ जवान का घर पहुंचा शव

Tue, 18 Jun 2024 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Jun 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of CRPF jawan reached home
निचलौल। थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में मंगलवार को एक सीआरपीएफ जवान का शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार नारायणी नदी के भैसहा घाट पर किया गया।
विज्ञापन


अभय प्रताप सिंह (45) सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हुए थे। अभय प्रताप सिंह अपने चाचा गिरजाशंकर सिंह के लड़के की शादी में बीते 22 अप्रैल को आए थे। 28 अप्रैल को ड्यूटी पर लौट गए थे। अभय प्रताप सिंह सोमवार को ड्यूटी से लखनऊ हेड ऑफिस ट्रेन से आ रहे थे। लखनऊ के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को हुई तो उन्होंने कर्मचारियों की मदद से लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अभय प्रताप को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद जवान के शव को सीआरपीएफ हेड ऑफिस लाया गया। जहां पर सीआरपीएफ के जवान पूरी प्रकिया के साथ शव को लेकर घर के लिए रवाना हो गए। वही मंगलवार सुबह जवान का शव आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की जवान के शव का अंतिम संस्कार नारायणी नदी के भैसहा घाट पर पूरी प्रकिया के साथ कर दिया गया है।

सुबह सात बजे पत्नी से हुई थी बात
अभय प्रताप सिंह की सोमवार सुबह ट्रेन में ही पत्नी रंजना सिंह से बात हुई थी। इस दौरान इन्होंने घर की हालचाल के साथ ही बेटा अनुराग प्रताप सिंह (20) और बेटी अनुपमा सिंह (18) के पढ़ाई लिखाई की पत्नी से जानकारी ली। फिर उन्होंने छुट्टी मिलने के बाद जल्द ही घर आने की बात कही थी, लेकिन पत्नी रंजना को क्या पता की जवान पति से यही अंतिम बात होनी है। जवान की पत्नी रंजना देवी मृत पति अभय प्रताप सिंह कई बातों को याद कर सीने में दर्द दबाकर पूरे दिन सिसकती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed